मोदी-पुतिन गले और हाथ मिलाया, पीएम मोदी और पुतिन के बीच मेगा मीटिंग जारी
नई दिल्ली. इन दिनों 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छाया हुआ है। 13 सितम्बर तक राजधानी में कड़ी सुरक्षा और भारी यातायात बदलाव लागू है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंच गये और 3 दिवसीय दौरे पर है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 वर्षो के बाद पहली बार भारत आ रहे है। समिट का आयोजन भारत मंडपम में 13-14 सितम्बर को होगा जबकि आज स्कूलों की छुट्टी है।
सुरक्षा के लिहाज से करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तैनात किये गये है। पुलिस का कहना है कि शहर पूरी तरह बंद नहीं होगा। लेकिन वीवीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ देर के लिये रास्ते रोके जा सकते है।
पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात आज दोपहर में होगी, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और परमाणु सहयोग पर बात हुई. पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियान से भी मिलेंगे। जिनपिंग शनिवार शाम मोदी से मिलेंगे, जिसमें सीमा विवाद और व्यापार पर चर्चा होगी। समिट में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया, इथियोपिया समेत कई देशों के नेता और संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस भी शामिल होंगे। समिट का समापन न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन के साथ होगा।
मथुरा रोड, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और तीन मूर्ति मार्ग समेत 35 से ज्यादा सड़कों पर असर पड़ेगा । नोएडा से सेंट्रल दिल्ली और द्वारका से एयरपोर्ट जाने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। रोज करीब 70 से 80 हाई सिक्योरिटी मूवमेंट होंगे। करीब 4800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।. मेट्रो सामान्य चलेगी, बसें, ऑटो और टैक्सी भी चलते रहेंगे लेकिन कुछ रूट बदले जा सकते है। यूपीएससी और एनडीए परीक्षार्थियों तथा अस्पताल जाने वालों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत ट्रैफिक पुलिस को बताने को कहा गया है।
