हुती विद्रोही लगातार आगे बढ़ रहे हैं, सऊदी -यूएस समर्थित सेना का निकला दम, लगातार छीनते जा रहे इलाके

नई दिल्ली. ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने यमन के महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोचा पर कब्जा कर लिया और लाल सागर के तट के साथ आगे बढ़ते हुए रणनीतिक हनीश द्वीपों तक पहुंच बना ली। यमनी सरकार सैन्य सूत्रों के मुताबिक यह कदम स्ट्रेट ऑफ बाब अल मंदेव पर उनका प्रभाव और मजबूत करता है। बाब अल-मंदेब लाल सागर का दक्षिणी मुहाना है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग रूट्स में से एक माना जाता है। यह घटना उस वक्त हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान युद्ध मध्यावधि चुनावों के बाद समाप्त हो सकता है।

हूती समूह ने मोचा बंदरगाह पर नियं.ण हासिल कर लिया है। यह जगह स्ट्रेअ ऑफ बाब अल-मंदेब के पास स्थित है। यमनी सरकारी सेना के सूत्रों ने बताया है कि हूती अब हनीश द्वीपों तक पहुंच गये है। सरकारी सेना और उनके सहयोगी दक्षिण की तरफ धुबाब की ओर पीछे हट रहे हैं। धुबाब और पेरिस द्वीप पर नियंत्रण खाड़ी को पूरी तरह अपने कब्जे में लेने के लिये जरूरी माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हंस ग्रुंडबर्ग ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा है कि यमन युद्ध का नया और अधिक खतरनाक चरण है। हूती का मोचा पर कब्जा उन्हें दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गो में से एक के पास सीधी मौजदूगी देता है। जिससे नौेवहन की आजादी पर गंभीर चिंता पैदा हो गयी है।
अगर हूती इस जलमार्ग पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लेते हैं तो उनके समर्थकम ईरान को अमेरिका के खिलाफ चल रहे युद्ध में बड़ा लाभ हो सकता है। पहले से ही होर्मुज खाड़ी प्रभावित है।जहां से युद्ध से पहले वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 5वां हिस्सा गुजरता था। अब लाल सागर का यह रूट भी खतरे में पड़ने से तेल आपूर्ति के 2 बड़े कॉरिडोर प्रभावित हो सकते है। इससे तेल कीमतें तेजी से बढ़ सकती है।
