एसबीआई में लूट- मिर्च पाउडर आंखों में झोंक कर बैंक से लूटे 4 लाख रूपये

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में दिनदहाड़े एसबीआई में लूट की सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। आरोपी ने कथित तौर पर बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकर कर लगभग 4 लाख रूपये की नगदी लूट कर घटनास्थल से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को लगभग आधे घंटे के अन्दर पकड़ लिया गया है। इसी के साथ लूटा गया नगद कैश भी बरामद कर लिया गया।
लूट की घटना के सक्करदा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा की है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त बैंक में प्रतिदिन की तरह कामकाज चल रहा था। इसी बीच एक युवक आग ग्राहक की तरह बैंक के भीतर दाखिल हुआ। आरोपी बैंक के कैश काउंटर के पास पहुंचा और मौके इंतजार करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *