पेट्रोल पंप की मशीनों पर बरसाई गोलियां, शूटर सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर. गिजौरा थाना इलाका स्थित ग्राम गिजौर्रा में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तड़के 3.33 बजे एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश ने पेट्रोल-डीजल वितरण मशीनों और आफिस के शटर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई है। गनीमत रही कि घटना के समय पेट्रोल पम्प बन्द था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फायरिंग से गोलियां मशीनों के आर-पार निकल गयी। जिससे उनकी अंदरूनी वायरिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। है। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खाली बरामद किये गये है। पूरी घटना पेट्रोप पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाश के खिलाफ पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरूवार को एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
​CCTV में दिखा नकाबपोश शूटर
CCTV फुटेज की जांच करने पर पता चला कि तड़के 3:33 बजे एक नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप के बोर्ड के पास खड़ा हुआ और उसने सीधे मशीनों व शटर की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी देते हुए बिजोरा थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग की है। दो मशीनों व ऑफिस में गोली लगी है। पूरी वारदात CCTV में कैद है। मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *