गड्डों से राहत के लिए पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेज

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर शहर की विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज बैजाताल से नदीगेट तक, सिंधिया प्रतिमा से शान ओ शौकत तक, तिवारी नर्सिंग हाॅम से शिन्दे की छावनी ढलान तक, कोर्णाक हाॅस्पीटल के सामने, पाटनकर चौराहे के पास, किलागेट, पीतल कारखाना रोड़, चार शहर का नाका, मुक्तिधान रोड, पानपत्ते की गोठ, किरार काॅलोनी, सती विहार काॅलोनी, राॅयल एनक्लेव, शताब्दीपुरम, दीनदयाल नगर, केदारपुर गाॅव, पासर विहार, नारायण विहार, पटेल नगर सिटी सेंटर, कुंज विहार फेस 2 , ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्ष नगर सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *