कलेक्टर ने किया बिलौआ चैक पोस्ट का औचक निरीक्षण

खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कड़ी नजर, चैक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी
ग्वालियर, खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सघन निगरानी की जा रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर चैक पोस्ट स्थापित कर खनिज पदार्थों के परिवहन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को बिलौआ स्थित चैक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चैक पोस्ट पर आने-जाने वाले लोडिंग वाहनों की जांच की कार्यप्रणाली जानी। साथ ही वाहनों की जांच एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।
खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निगरानी एवं जांच की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने प्रशासन के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चैक पोस्टों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण करें। साथ ही अवैध खनिज गतिविधियां सामने आने पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *