भोपाल में 15 मिनट में मिलेगी ई-बसे, ई-बसों से ग्वालियर वंचित


भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल की सड़कों पर सोमवार से 10 इलेक्ट्रिक बसें और दौड़ने लगी है। इन्हें मिलाकर ई-बसों की संख्या अब 30 हो गयी है। हर 10-15 मिनट में यात्रियों का निर्धारित स्टॉप पर बसें मिल रही है। ग्वालियर राजनैतिक रूपे इतना मजबूत हो हुए भी ग्वालियर से इसे वंचित रखा गया है। फिलहाल 3 रूट पर बसें चलाई जा रही है। इस कारण से कोलार रोड, बावडि़याकलां, बैरागढ, एमपी औरे आईएसबीटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो गयी है। सभी बसें एमपी नगर से होकर गुजर रही है।जिससे नौकरी पेशा और छात्रों को इससे बड़ी राहत मिली है।
अधिकतम किराया 40 रूपये तक
जानकारी के मुताबिक जिन जगहो से बसें निकल रही है उनमें बैरागढ़, कोलार रोड़, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बावडि़यांकला, सलैया, रोहित नगर, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, कोहेफिजा, पीर गेट जैसे बड़े इलाके भी शामिल है। इनका न्यूनतम किराया 6-7 रूपये रखा गया है। जबकि अधिकतम 40 रूपये है।
12 हजार यात्रियों को होगा फायदा
राजधानी में ई-बसों का बेड़ा बढ़ने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले सप्ताह ही 10 बसें और शुरू की गई थी और इसके बाद संख्या बढ़कर 20 हो गई थी। वर्तमान में 10 से 12 हजार यात्री हर रोज ई-बसों में सफर कर रहे हैं।

