24 घंटे के अंदर ग्वालियर में 3 साइबर ठगी, मोबाइल ऑटो-अपडेट होते ही क्रेडिट कार्ड से निकले 50 हजार, नहीं दिया ओटीपी, न ही लिंक खोला

ग्वालियर. पिछले 24 घंटे में साइबर ठगी के 3 मामले सामने आये है। इनमें एक व्यक्ति का मोबाइल अचानक ऑटो-अपडेट मोड में चला गया। फोन रीस्टार्ट होने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रूपये के गिफ्ट कार्ड खरीद लिये गये। वहीं, 2 अन्य मामलों में भी बना ओटीपी शेयर किये खातों और क्रेडिट कार्ड में से रकम निकाली गयी। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रकरण-1 खाते में 50-50 हजार रूपये निकाले
सिटीसेंटर के पटेलनगर निवासी अंकित मिश्रा का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में खाता है। 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर 50-50 हजार रूपये कटने के 2 मैसेज आये। अंकित ने बैंक जाकर खाता चेक कराया तो अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड की पुष्टि की है।
प्रकरण-2 मोबाइल अपडेट हुआ तो क्रेडिट कार्ड से 50 हजार निकले
मुरार के बंशीपुरा निवासी अमित पाल के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड है। 31 जुलाई की सुबह उनका मोबाइल अचानक ऑटो-अपडेट मोड में चला गया है। लगभग 5 मिनट बाद फोन रीस्टार्ट हुआ तो एक अनजान नम्बर से 3 मिस्ड कॉल आये। इीसके तत्काल बाद उन्हें ई-मेल मिला कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से अमेजन पे पर 50 हजार रूपये के गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड खरीदे गये है।
प्रकरण- 3 क्रेडिट कार्ड 1 लाख रूपये की शॉपिंग, खाते से निकाले गये 15 हजार
ठाठीपुर के गल्ला कोठार निवासी कमलेश डंडोतिया के क्रेडिट कार्ड से 2 अगस्त को 1 लाख 434 रूपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गयी। खरीदारी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उनके बैंक खाते से भी 15, 983 रूपये निकाल लिये गये। पीडि़ता का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी शेयर नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *