कंगाल पाकिस्तान ने एयरबेस पर उतरे तुर्किये के विमान, मंगाये ड्रोन और हथियार

नई दिल्ली. पाकिस्तान के 2 प्रमुख एयरबेस पर तुर्किये के सैन्य विमानों की लगातार आवाजाही की खबर सामने आई हे। 19-21 अगस्त के बीच तुर्की के कई सी-130 हरक्यूलिस विमान पाकिस्तान पहुंचे। इन विमानों ने रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस और कराची के मसूर एयरबेस पर लैंडिंग और टेकऑप किया है।
भारतीय खुफिया सूत्रों के हवाले से इस गतिविधि को सामान्य से अलग बताया है। 3 दिनों के बीच तुर्किये के सैन्य परिवहन विमानों ने कई उड़ाने भरी है। इन विमानों की आवाजाही तुर्की और पाकिस्तान के बीच रही है। रिपोर्ट में आशंका जताई है कि इन विमानों के माध्यम से पाकिस्तान में बड़ी संख्या में ड्रोन और उनसे जुड़े उपकरण भेजे गये है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान को एचक्यू सीरीज की एयर डिफेंस प्रणाली भी मिल सकती है।
गौरतलब है पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। इसके बावजूद उसकी सैन्य खरीद जारी रहने की खबरें आती रहीं है। रिपोर्ट में दावा कियिा गया है कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर रक्षा खरीद को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि तुर्की के सी-130 विमानों की गतिविधि और कथित हथियार या ड्रोन आपूर्ति को लेकर पाकिस्तान और तुर्की की तरफ से कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिये इन दावों को फिलहाल रिपोर्ट और खुफिया सूत्रों पर आधारित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिये।
ऑपरेशन सिंदूर में तुर्किये ड्रोन का किया था उपयोग
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान ने तुर्किये निर्मित ड्रोन का उपयोग किया था। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे सब फेल हो गये। पाकिस्तान एक बार फिर से बेहतर ड्रोन सिस्टम के लिये तुर्किये की तरफ देख रहा है। पाकिस्तान और तुर्किये अब एडवांस ड्रोन और नये सौदों के साथ अपनी सैन्य ड्रोन क्षमताओं को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *