ग्वालियर के SADA में टेलीकॉम जोन की नींव: 29 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

ग्वालियर. शहर में एक ही जगह टेलीकॉम उपकरणों से लेकर उनके पुर्जों तक का निर्माण, डिजाइन, रिसर्ज और टेस्टिंग हो सकेगी। यहां बन रहे एशिया के पहले टेलीकॉम मेन्युफैक्चरिंग जोन टीएमजेड में 24 कंपनियां अपनी इकाइयां लगाने जा रही है। दावा है कि इनसे 5500 करोड का निवेश होगा और करीब 18 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन कंपनियों का भूमिपूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल और प्रयासों से ग्वालियर में टीएमजेड आकार ले रहा है। माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्रेट सिटी में प्रस्तावित इस परियोजना को टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप् में विकसित किया जाएगा।
यहां कंपनियों को इकाई लगाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा, साझा सुविधाएं और औद्योगिक वातावरण एक ही जगह मिलेगा। यहां ऑप्टिकल फाइबर, सेमी-कंडक्टर और 5 जी/6 जी तकनीक से जुडे उद्योगों पर जोर रहेगा। 2026 में दूरसंचार विभाग और मप्र के बीच समझौता हुआ। इसके बाद दिल्ली में हुए रोड शो में 3500 करोड, मुुंबई में 2000 करोड और बेंगलुरू से 700 से 800 के निवेश प्रस्ताव मिले। पहले चरण का बुनियादी ढांचार तैयार करने के लिए केंद्र सरकार 100 प्रतिशत यानी 493 करोड देगी। मप्र सरकार ने परियोजना के लिए 170 एकड जमीन मुफ्त दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *