8 अक्टूबर को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पेंशनर्स, 2% DR व एरियर्स की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल. ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क पंचशील नगर में 11 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, संयुक्त विभाग पेंशनर संघ मुख्यालय नीमच, मध्य प्रदेश राज्य पेंशनर्स फोरम सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
2 प्रतिशत महंगाई राहत सहित कई मांगें
पेंशनरों की मांग है कि उन्हें केंद्रीय तिथि से केंद्रीय पेंशनरों के समान दो प्रतिशत महंगाई राहत दी जाए। पेंशनर की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को शासकीय सेवकों की तरह 12500 रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाए। इसके अलावा 30 जून और 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को शासन के आदेश के अनुसार एक वेतनवृद्धि का लाभ एरियर्स सहित देने की मांग है।
पीले राशन कार्ड की मांग
जिन पेंशनरों के बेरोजगार बच्चों की आय 14 हजार रुपये से कम है, उन्हें पीला राशन कार्ड देने, सीएम केयर फंड में कर्मचारियों के समान एक प्रतिशत अंशदान लेने की मांग भी है।
1 जुलाई 2023 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ देने, आदिम जाति कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधीक्षक-शिक्षकों को नगदीकरण का लाभ देने तथा पेंशनरों के हित में जारी शासन के आदेशों का समय-सीमा में पालन कराने की मांग भी धरने में रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *