एसटीएफ इंस्पेक्टर का महिला थाने में एफआईआर दर्ज होते ही हुआ फरार, पुलिस दे रही दविश

ग्वालियर. एसटीएफ भोपाल में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद वह विभाग से छुट्टी लेकर गायब हो गयाहै। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शनिवार को ग्वालियर पुलिस ने इंस्पेक्टर की तलाश में भोपाल, भिण्ड और ग्वालियर में 12 से अधिक संभावित जगहों पर दविश देने के बाद कोई सुराग नहीं मिला।
इंस्पेक्टर के खिलाफ इसी हफ्ते में एक महिला ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है। उस समय आनंदकुमार ग्वालियर के ठाठीपुर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। महिला की शिकायत पर ग्वालियर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से ही इंस्पेक्टर छुट्टी पर चला गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों के साथ संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
क्या है मामला
शहर के ठाठीपुर थाना इलाके निवासी 34 वर्षीय पीडि़ता की वर्ष 2022 में ठाठीपुर थाने में तैनात तत्कालीन एसआई आनंदकुमार से पहचान पति से अलगाव का केस चला रहा था। मामले में ठाठीपुर थाने में हुई थी। इसके बाद आनंदकुमार ने केस खत्म कराने का आश्वासन देकर उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और बातें करना शुरू कर दिया। 10 अक्टूबर 2022 की रात लगभग 11 बजे आरोपी तत्कालीन एसआई उसके किराये के कमरे पर पहुंचा। यहां महिला से शादी करने का वाद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पत्नी को कैंसर बताकर लिव-इन में रखा
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी लास्ट स्टेज कैंसर से पीड़ित है और जल्द उसकी मौत हो जाएगी। उसने भरोसा दिलाया कि पत्नी की मौत के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इस झांसे में लेकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने महिला को अलग मकान किराए पर दिलाया और उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अप्रैल 2025 तक उसका शोषण किया। इसके बाद प्रमोशन होने पर वह एसटीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गया।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया तो इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार गायब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में भोपाल, ग्वालियर और भिंड स्थित उसके घर समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *