पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, पुलिस की आंखों पर मिर्च पाउडर फेंका, लाठी-डंडों से की पिटाई

नई दिल्ली. भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया है। यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर चेकिंग के बीच एक गाड़ी जब्मत की है। जानकारी के अनुसार भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका गया और ईट-डंडों से अटैक भी किया गया है।

इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. (Photo: ITG)
दिल्ली पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे तो गाड़ी के मालिक सहित लोगों के एक समूह ने उन पर अटैक कर दिया। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताये जा रहे है। दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है। ऐसा बताया जा रहा है। पंकज पहले से ही ंसगीन अपराधों सहित 5 मामलों में शामिल रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *