MP के 2 विभागों में बड़े पद को लेकर बढ़ी रार, ACS अफसर की लग सकती है लॉटरी

भोपाल. मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में शनिवार सुबह से ही हलचल मची है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जो थोकबंद तबादले किए उसकी ही चर्चा चल रही है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है जिससे प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हो गया है। अनेक विभागों में आज का दिन वर्तमान अफसर की विदाई और नवागत के स्वागत की कवायद में ही बीतेगा। इस बीच प्रदेश में कुछ बडे पदों पर नियुक्तियों की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक एक बडी प्रशासनिक सर्जरी होनी है। इसमें उज्जैन में नियुक्ति के लिए कई अफसर कोशिश कर रहे है। स्वास्थ्य या पीडब्ल्यूडी का जिम्मा एसीएस अफसर को दिया जा सकता है।
सरकार ने जिन 32 आईएएस का तबादला किया उनमें से बडवानी जिपं सीईओ काजल जवाला को कलेक्टर के फीडबैक पर हटाया गया है। अब वे राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक होंगी। वे 29 महीने से सीईओ थीं। सीएम कार्यालय के एक बडे अधिकारी ने बताया कि जवाला को लेकर 3 अलग-अलग कलेक्टरों ने जो फीडबैक दिए वे गंभीर संकेत देने वाले थे।
बालाघाट जिपं सीईओ अभिषेक सराफ को भी कुछ जनप्रतिनिधियों से अनबन के बाद हटाकर नगरीय प्रशासन अपर आयुक्त बनाया गया है। वे करीब दो साल ही टिक पाए। वहीं सौम्या आनंद से 10 माह में ही श्योपुर जिपं सीईओ की कमान ले ली। दूसरी ओर आईएएस जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली के बाद सागर जिपं सीईओ की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *