पाकिस्तान को भारतीय सेना ने ऐसे बनाया था बेवकूफ, राफेल गिराने के दावे पर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती

नई दिल्ली. पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई भारतीय फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था। इसकी जीत का जश्त भी मनाया। लेकिन बाद में सामने आई जानकारियों से पता चला है कि यह दावे वास्तविक नहीं थे। दरअसल में पाकिस्तान जिसे राफेल समझ रहा था वह डिकॉय यानी नकली टारगेट थे।
भारतीय वायुसेना के राफेल विमान एक्स गार्ड नामक टोड डिकॉय सिस्टम के साथ उड़ान भर रहे थे। यह इजरायली फायबर-ऑप्टिक सिस्टम है जो राफेल के स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक्स वॉरफेयर सूट का हिस्सा है। यह सिस्टम असली विमान की तरह व्यवहार करता है। रडार गाइडेड मिसाइलों का जेट से दूर खींच लेता है।
क्या है एक्स गार्ड
एक्स गार्ड एक हल्का सिस्टम है जो लगभग 30 किलोग्राम वनज का होता है। इसे विमान से 100 मीटर लम्बे फायबर -ऑप्टिक केवल पर टो कर पानी खींचकर ले लाया जाता है। यह 500 वॉट की 360 डिगी जैमिंग सिग्नल छोड़ता है। जो असल राफेल के रडार क्रॉस सेक्शन और डॉपलर शिफ्ट की नकल करता है। दुश्मन के रडार या मिसाइल सिस्टम को लगता है कि यही असली विमान है जबकि पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम या जेट लॉक करते हैं तो वह डिकॉय पर निशाना साधते है, जबकि असली राफेल कहीं और सुरक्षित उड़ रहा होता है। यह सिस्टम ऑर्टिफिशियल इंटेलीलेंस की मदद से सिग्नल का लगातार बदलता रहता है। ताकि दुश्मन के सेंसर कन्फ्यूज रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *