गुना जिला कार्यसमिति में सिंधिया खेमे का प्रभाव, एक ही घर से दो नेताओं को मिली जगह

भोपाल. गुना में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा देर रात जारी सूची में 70 जिला कार्यसमिति सदस्यों और 15 विशष आमंत्रित सदस्यों के नामों पर मुहर लगाई गई है। इस घोषण के साथ ही जिले की सियासत गरमा गई है। सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुडे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह है साथ ही एक परिवार से दो-दो चेहरों के समावेश पूर्व में अनुशासित रहे नेताओं को जगह देने और निकायों के असमान प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि संगठन ने इसे पूरी तरह नियमों के अनुरूप बताया है।
गाइडलाइन के तहत हुई घोषणा-जिलाध्यक्ष
तमाम चर्चाओं और सियासी सवालों पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि घोषणा संगठन की तय गाइडलाइन के अनुसार ही की गई है। चरम सोनी के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए नोटिस और निष्कासन को बाद में संगठन द्वारा वापस ले लिया गया था। निकायों के प्रतिनिधित्व पर उन्होंने कहा कि अन्य नगर परिषदों के उपाध्यक्ष तय क्राइटेरिया में नहीं आ रहे थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी कुछ पदाधिकारी छूट गए है जिन्हें शामिल करने के लिए प्रवेश संगठन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही उन्हें भी कार्यसमिति में स्थान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *