व्हीआईएसएम कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने बिखेरा का रंग

ग्वालियर -व्हीआईएसएम कॉलेज में 15 एमपी बटालियन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कंमाडिंग एनुअल ट्रेनिंग कैम्प (CATC-.41) का समापन समारोह के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कैम्प में ग्वालियर, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, दतिया एवं शिवपुरी के 436 कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में व्हीआईएसएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. प्रज्ञा सिंह, निदेशक व्हीआईएसएम ग्रुप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

सांस्कृतिक संध्या में एनसीसी कैडेट्स ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 10 दिवसीय एनसीसी शिविर के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा, फायर सेफ्टी एवं अग्निशमन, फायरिंग प्रशिक्षण सहित अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के महत्वपूर्ण कौशल सीखे। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को शिविर के समापन अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। विजेता कैडेट्स को उनकी प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. सुनील राठौर ने मौजूद छात्र-छात्राओं को बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स को कठिन परिस्थितियों का सामना करने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी कैडेट्स से शिविर में प्राप्त ज्ञान, प्रशिक्षण और अनुभव को अपने जीवन में अपनाकर देश एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर 15 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल देवेंद्र सिंह वर्मा, एडम कर्नल संजीव सरीन, एवं 15 एमपी बटालियन के समस्त अधिकरीगण व पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *