फूलबाग में एलिवेटेड रोड का काम जारी, 8 स्लैब बाकी; 31 अगस्त तक ट्रैफिक ब्लॉक

ग्वालियर. एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत फूलबाग क्षेत्र में अब भी 8 स्लैब का काम शेष बचा हुआ है। दूसरे चरण का कार्य कर रही पीएनसी इंफ्रा कंपनी ने 19 जून से 19 अगस्त तक 2 माह का ट्रैफिक ब्लॉक फूलबाग से गुरूद्वारा के बीच लिया था लेकिन तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका है। दूसरी तरफ कंपनी के अधिकारियों का यह भी सोचना है कि बार-बार टुकडों में ब्लॉक मांगने से बेहतर है कि एक बार में ही अधिक से अधिक काम को पूरा किया जा सके।
3 स्लैब का काम फिर भी अधूरा
इसलिए अब कंपनी द्वारा 31 अगस्त तक ब्लॉक बढाने की मांग की गई है। हालांकि इस दौरान भी 8 में से 5 स्लैब का काम ही पूरा हो सकेगा। 3 स्लैब का काम फिर भी अधूरा रह जाएगा जिसे अब कंपनी द्वारा भविष्य में ट्रैफिक ब्लॉक लेकर पूरा कराया जाएगा। हालांकि पिछले दिनों चैंबर ऑफ कामर्स व दीनदयाल माल के व्यापारियों की मांग पर ट्रैफिक को गुरूद्वारे से लेकर मॉल के प्रवेश द्वार तक वाहनों का आवागमन हो रहा है।
गौरतलब है कि एलिवेटेड रोड के पहले चरण के अंतर्गत खेडापति मंदिर के पीछे स्वर्ण रेखा पर बने पुल के ऊपर पिछले दिनों स्लैब के काम के दौरान ही गार्डर गिर गया था। हालांकि उस दौरान ट्रैफिक का आवागमन पूरी तरह से रोका गया था। अब सावधानी बरतते हुए स्लैब का कार्य के दौरान ब्लॉक लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *