निगमायुक्त संघ प्रिय का ट्रांसफर, रिश्वत मांगने पर निगमायुक्त ने हिना यादव को किया निलंबित

ग्वालियर. शहर की सड़कों में गड्डे और हाईकोर्ट की नाराजगी ने झेल पाये और राज्य सरकार ने निगमायुक्त संघ प्रिय गौतम का ट्रांसफर कर दिया गया है। आखिरी समय में रिश्वत मांग रही सुश्री हिना यादव को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 16 जीवाजी्रगंज में जनसमस्या निवारण दरबार लगाया गया है। इसमें इलाके के लोग सीवर, पीने के पानी और गंदे पानी सहित अन्य समस्यायें लेकर पहुंचे। निगमायुक्त संघ प्रिय ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों का समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।
ज्नदरवार में शिकायतों की सुनवाई के दौरान आयुक्त को एक अधिकारी अनुपस्थित मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जतो हुए संबंधित अधिकारी को 2 घंटे में उपस्थित होकर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया। आयुक्त ने कहा है कि निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।
3 महीने से आ रहा गंदा पानी
सीवर और गंदे पानी की शिकायत लेकर पहुंचे तेजस सिंह राजपूत ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले तीन महीने से 8 इंच की पाइपलाइन में गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने कई बार वार्ड स्तर पर शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर बार जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया गया।तेजस ने बताया कि जनदरबार में आयुक्त ने उनकी शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि निर्देश के बाद वास्तव में समस्या का समाधान होता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *