देर रात पड़ाव चौराहे पर बेल्ट से किया गया हमला, 3 घायल, जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा

ग्वालियर. पड़ाव चौराहे पर गुरूवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी पीयूष धवल ने लवलीन जादौन और अंशे वैस पर बेल्ट से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना पीयूष समेत 3 लोग घायल हुए है। शिकायत के आधार पर पड़ाव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जांच शुरू कर दी गयी है।
अश्लील सहित बेल्ट से पीटा
पीयूष ने पुलिस को बताया कि पड़ाव चौराहे पर लवलीन जादौर और अंश बैस ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह आरोप है कि दोनों ने उसे अश्लील गालियां दी और बेल्ट से उसकी, कृष्णा और आसिल अली की मारपीट की है। पीयूष ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे जाति सूचक गालियां भी दी। मारपीट के बीच उसके सिर में चोट लगी है। जिससे खून निकल आया और शरीर पर भी कई जगह मूंदी चोटे आयी है। मारपीट में आसिफ अली के बाएं हाथ की उंगली और बाएं कंधे में मूंदी चोट लगी है। वहीं, कृष्णा की पीठ में चोट आई है। मारपीट के बाद दोनों आरोपी मौके से चले गए। जाते समय लवलीन जादौन ने पीयूष को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पीयूष पड़ाव थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने लवलीन जादौन और अंश वैस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *