अग्निवीर रेप केस में पंजाब से गिरफ्तार, ग्वालियर ला रही है पुलिस

ग्वालियर. अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप करने, जबरन अबॉर्शन कराने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवती के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पुलिस आरोपी का गिरफ्तार करने पंजाब रवाना हो गयी है। आरोपी अग्निवीर विकास बघेल चीनौरके खुर्दपाल का रहने वाला है। उसकी 19 वर्षीय पीडि़त युवती से लगभग 3 वर्ष पहले शादी की बातचीत चली थी। दोनों परिवार सहमत नहीं हुए तो रिश्ता तय नहीं हुआ। लेकिन विकास युवती के संपर्क में बना रहा।
पुलिस के अनुसार विकास ने शादी का भरोसा युवती का देकर 3 साल में युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो वीडियो बना लिये और बाद में इनके जरिये वह युवती का ब्लैकमेल करने लगा। लगातार संबंध बनाने के चलते 2025 में युवती प्रेग्नेंट हो गयी ।विकास ने प्रायवेट अस्पताल लेकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह विकास पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।
विवाद फोटो-वीडियो डिलीट को लेकर
विकास ने 7 अगस्त 2026 का युवती को बात करने के लिये बुलाया था। वह परिजन का बिना बताये घर से निकली। ममेरे भाई ने उसे पोसम्पा कैफे के पास छोड़ा। यहां से विकास उसे हजार बिस्तर अस्पताल के पास एक कमरे में ले गया। युवती ने विकास को अपने अश्लील फोटो -वीडियो डिलीट करने के लिये कहा। इसका लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। आरोप है कि विकास ने इस बीच उस जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर पानी पिला दिया फिर वहां से भाग गया और पंजाब जाकर ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है।
आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर ला रही पुलिस
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने कहा- युवती के बयान, परिजन की गवाही और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर विकास के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हमारी टीम पंजाब से उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर ला रही है।तबीयत बिगड़ने पर युवती ने परिजन को फोन किया। वे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले अस्पताल में युवती ने पुलिस को दिए बयान में विकास पर आरोप लगाए थे। युवती के परिजन ने पुलिस को उसका एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें वह विकास द्वारा जहर दिए जाने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *