पैलेट गन पर FIR की मांग को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पीडि़त के साथ धरना पर बैठे
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे हुए है। वह जंतर-मंतर पर कांॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आन्दोलन के बीच पैलेट गन के उपयोग की जांच की जानकारी लेने लेने डीसीपी कार्यालय गये थे। राहुल पैलेट गन पीडि़त साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गये। आरोप लगाया है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जानकारी लेने के बाद राहुल थाने के बाहर धरना पर बैठक गये है। जहां कई कांग्रेस नेता भी पहुंच गये। जिनमें प्रियंका गांधी और जयराम रमेश भी शामिल है।

राहल गांधी दिल्ली पुलिस क ज्वाइंट सीपी नुपूर प्रसाद से मिलने डीसीपी कार्यालय गये थे। नुपुर प्रसाद को चार्ज संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए है। राहुल अपने साथ कई शिकायतें लेकर अन्दर गये थे। इन पर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई फैसला नहीं लिया गया।
छात्रों के मामले में आर-पार के मूड में कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गये है। पहले पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी धरना पर बैठे थे। अब यहां दिल्ली पुलिस के कार्यालय के बाहर बैठ गये है। एक तरीके से संसद से लेकर संड़़क तक लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रयास यह है कि इसके जरिये दिल्ली पुलिस पर नहीं, बल्कि गृहमंत्री अमित शाह पर भी दबाव बनाया जाये।
अब कांग्रेस के और भी कई नेता यहां पहुंच रहे है। रणदीपसिंह सुरजेवाला से लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले ही यहां मौजूद है। कुमारी शैलजा सहित तमाम नेता राहुल गांधी के साथ है। इससे पहले भी देखा गया था। प्रधानमंत्री आवास के बाहर जब राहुल गांधी धरने पर बैठे थे। तब बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता वहां पहुंच गये थे। अब वही तस्वीर एक बार फिर दोहराती हुई दिखाई दे रही है।

