रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम से 16 ट्रेनें रद्द

भोपाल. रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट है। बीना स्टेशन पर आगासौद-बीना तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और यार्ड से जुड़े निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का आवागमन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर माह में ट्रेनों के शेड्यूल में भारी बदलाव किया है। आगामी 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर 16 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 48 गाड़ियां अपने तय रास्ते की बजाय परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलाई जाएंगी। भोपाल, रानी कमलापति और बीना से गुजरने वाली कई ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशन (टर्मिनेटिंग पॉइंट) में भी बदलाव किया गया है।
कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही किया जाएगा समाप्त
रद्दीकरण और रूट बदलने के साथ ही कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन भी बदल दिए गए हैं।
बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर (18236/18235): 6 से 14 अक्टूबर तक (वापसी में 7 से 15 अक्टूबर) यह ट्रेन भोपाल तक आने-जाने के बजाय मालखेड़ी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और वहीं से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।
भोपाल-बीना (61631/11606): 7 से 15 अक्टूबर तक यह ट्रेन बीना के बजाय मंडीबामोरा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यहीं से वापस लौटेगी। इसके अतिरिक्त 11605 और 61632 के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों में भी बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *