एसएएफ ग्राउंड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण] स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेजी से जारी 

ग्वालियर – स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसएएफ ग्राउंड में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंगलवार को अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अपर जिला दण्डाधिकारी ने समारोह स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई एवं मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण की जाएं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एसडीएम अतुल सिंह व नरेन्द्र बाबू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *