MP की निकिता मिस वर्ल्ड की दौड़ में, कहा भारत के लिए एक और मिस वर्ल्ड क्राउन लाना चाहती हूं

उज्जैन. उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम रवाना होने वाली हैं। 9 अगस्त से शुरू हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज जीतने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य मिस वर्ल्ड का क्राउन है। वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता ने खास बातचीत में अपनी तैयारी, जिम्मेदारी, ‘माटी’ प्रोजेक्ट और उज्जैन से मिले संस्कारों पर खुलकर बात की।निकिता पोरवाल, उज्जैन में अपने एक शूट के समय।

मिस वर्ल्ड तक का सफर मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव रहा। इस दौरान मैंने केवल ग्रूमिंग और ट्रेनिंग ही नहीं सीखी, बल्कि जीवन के कई उतार-चढ़ाव भी देखे। कई असफलताओं ने मुझे मजबूत बनाया। आदिवासी गांवों में जाकर महिलाओं और बच्चों के बीच काम करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनसे सीखना मेरे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा बन गया। अब भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारत से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं, क्योंकि हमारे देश ने सबसे अधिक मिस वर्ल्ड खिताब जीते हैं। इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैं हर पहलू पर मेहनत कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस यही है कि मैं भारत के लिए एक और मिस वर्ल्ड क्राउन लेकर लौटूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *