जेन-जी आंदोलन के बाद एक तरफा नहीं आएंगे दतिया उपचुनाव के परिणाम, सट्टा बाजार ने कर दी बडी भविष्यवाणी
दतिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना सोमवार 3 अगस्त को की जाएगी। हालांकि इसे लेकर पहले से ही इंदौर का सट्टा बाजार भी आबाद हो गया है। सटोरिए कांग्रेस को हरा रहे है लेकिन उनका मानना है कि भाजपा की भी जीत एकतरफा नहीं होगी। इधर उपचुनाव के परिणाम पर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी है क्योंकि जने-जी आंदोलन के बाद ये पहला चुनाव है।
राजनीतिक पंडित ये आकलन लगाने में जुटे है कि आंदोलन से कितना फर्क पडा है। चुनाव में अपनी सीट के आंकलन के लिए इंदौर का सट्टा बाजार हमेशा से देश-दुनिया में चर्चित रहा है। कई लोग तो उसे एग्जिट पोल से भी ज्यादा भरोसेमंद मानते है। ये बाजार एक बार फिर खुल गया है जिसमें दतिया में हुए उप-चुनाव के आखिरी में भाजपा सीट जीत जाएगी। इसके चलते भाजपा की जीत का भाव 75 पैसे है। सटोरिए पर पैसा खा रहे है तो 85 पैसे लगा रहे है। इधर कांग्रेस का भाव 125 रुपए है। सट्टा बाजार की भाषा में जिसकी जितनी कीमत कम होगी उसके जीतने की संभावना उतनी अधिक होगी।
नहीं मानी टीम नरोत्तम मिश्रा
दतिया चुनाव में भाजपा ने प्रयोग करते हुए अपने खाटी नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर संगठन मंत्री रहे आशुतोष तिवारी को चुनाव लडाया। टिकट घोषणा के बाद संगठन में इस्तीफे के दौर शुरू हो गए, बाद में मिश्रा को मनाया गया लेकिन उनके समर्थकों में आखिरी तक नाराजगी रही। यही वजह है कि सट्टा बाजार उपचुनाव होने के बावजूद एकतरफा जीत नहीं बता रहा है।
नोट- खबर का महज सूचना देना मात्र है। ये शहर में लोगों के बीच चल रहा आंकलन दर्शाता है। इसका कतई उद्देश्य सट्टा या किसी आपराधित कार्य का प्रमोशन करना नहीं है। ऐसे में न्यूज मेल टूडे सट्टे को अपराधिक मानते हुए इसका मसर्थन नहीं करता।

