एमपी के ग्वालियर में बनेगा देश का प्रथम टेलीकॉम हब, 9 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 2 हजार करोड़ का निवेश, 5जी-6जी के बनेंगे उपकरण

भोपाल. मध्यप्रदेश अब टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। दिल्ली में मध्यप्रदेश सरकार और केन्द्रीय दूरसंचार विभाग के बीच हुए एमओयू के बाद ग्वालियर में देश का प्रथम इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित किया जायेगा। 170 एकड भूमि पर बनने वाले इस टेलीेकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में 5जी, 6जी और आधुनिक डिजीटल तकनीक से जुड़े उपकरण तैयार किये जायेंगे। परियोजना में शुरूआती तौर पर लगभग 2 हजार करोड़ के निवेश और 4500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का ऐलान किया गया है। भविष्य में यहां 8-9 हजार युवाओं को स्थाई रोजगार देने का टारगेट तय किया गया है।
डिजाइन से एक्सपोर्ट तक पूरी प्रक्रिया एक ही जगह पर
ग्वालियर का यह जोन देश का प्रथम ऐसा केन्द्र होगा। जहां टेलीकॉम उत्पादों की पूरे वैल्यू चेन एक ही जगह पर विकसित होगी। यहां प्रोडक्ट डिजाइन, डवलपमेंट , मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग सर्टिफिकेशन और एक्सपोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया उपलब्ध होगी। इसका लाभ यह होगा कि कम्पनियों को अलग-अलग शहरों में डिजाइन, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की सुविधाओं के लिये जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही जगह पर पूरी व्यवस्था मिलने से उत्पादन शुरू करने में समय कम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *