दतिया में वोट पर्सेंट देख नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा दावा, भाजपा ही जीतेगी

दतिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के गुरूवार सुबह 7 बजे से शांतिपवूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालही में सामने आए सुबह 11 बजे त कमत प्रतिशत के अपडेट के अनुासर 13.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया से पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा मतदान करने पहुंचे। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दतिया में एक बार फिर कमल खिलने का दावा किया।
मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह का मतदान हो रहा है। दतिया में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस द्वारा लगाए धनबल का उपयोग करने के आरोपों पर नरोत्तम ने कहा कि इससे उनकी हताशा और निराशा साफ दिखाई दे रही है। वहीं दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि ये सभी समाचार भ्राकम है। इससे भ्रम फैलानी की राजनीति आदि काल से दतिया में होती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *