दो दिन से थमी राजधानी, किसानों ने 22 बैरिककेड्स तोड़े, 3 बचे थे तब जाकर झुकी सरकार और हो गया आंदोलन खत्म

भोपाल. किसानों के आन्दोलन ने बुधवार को दूसरे दिन भी राजधानी भोपाल की रफ्तार थामे रखी। रोशनपुरा में न्यू मार्केट और सीएम हाउस तक का क्षेत्र पुलिस छावनी में बदल गया। कई स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। सड़कों पर स्कूल बसें और गिट्टी से भरे डम्पर तक वैरिकेड बनाकर खड़े कर दिये गये थे। इसके बावजूद भी किसान एक-एक कर 22 बैरिकेड्स तोड़ते हुए सीएम हाउस से महज एक किमी दूर तक पहुंच गये थे। उनके सामने अब सिर्फ 3 बैरिकेड बचे थैं
इधर, बुधवार की सुबह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कृषक कल्याण वर्ष के तहत सरकार किसानों से सीधे संवाद (बातचीत) करेगी। हर मुद्दे का समाधान निकालेगी। हालांकि किसानों के रोशनपुरा पहुंचने के बाद सीएम ने 4 मंत्रियों की समिति गठित की। जिसे किसान प्रतिनिधियों से चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
मंत्रालय में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, विश्वास सारंग और कृष्णा गौर की समिति ने किसान नेताओं से लगभग 2 घंटे तक बातचीत की। इसके बाद मूंग खरीदी का दायरा 25 से बढ़ाकर 60 कर दिया गया। जबकि खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था तुरंत स्थगित करने का ऐलान किया गया। देर रात आन्दोलन खत्म हो गया। रात 11.15 बजे सभी किसान लौट गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *