दतिया में अगला मुख्यमंत्री मामा हैं नारे लगे, सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाए शुरू

दतिया. मामा को सीएम बनाने के लगे नारे, दतिया उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अगला मुख्यमंत्री मामा है के नारे लगने लगे। इस पर खुद शिवराज सिंह को नारे लगा रहे लोगों को टोकना पडा। उन्होंने कहा कि मेरा मन संतोष से भरा है।
क्या है पूरा मामला
हुआ यूं कि चुनावी सभा के दौरान किसी ने आई लव यू मामा कहा इस पर शिवराज सिंह ने भी आई लव यू टू कहा इस दौरान उन्होंने कहा बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी। क्या आपको भी मेरी याद आ रही थी। इसके बाद जनता से बोले तुमसे मिलने को जी करता है रे बाबा। शिवराज की इस बात पर कुछ लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ युवकों ने अगला मुख्यमंत्री मामा है के नारे लगाए। इस पर शिवराज ने उन्हें रोक दिया। इस पूरे वाकये को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाए शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *