ग्वालियर को 100 ई-बसों में से एक भी नही मिली, पिछड़ा ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में दौड़ेंगी ई-बसें

ग्वालियर। प्रदेश के चार महानगरों में प्रारंभ होने वाली ई बस सेवा का इंदौर, भोपाल, जबलपुर में 15 अगस्त से फ्री ट्रायल प्रारंभ होने जा रहा है। जबकि ग्वालियर में अभी तक ई बस सेवा का पता नहीं है। अभी तक बसों को खड़ा करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तक तैयार नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्वालियर को मिलने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसों में से एक भी बस ग्वालियर नहीं आ सकी है। जबकि इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में प्रारंभिक फेज में 10 से 15 बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है। ई बसें नहीं आने से आईएसबीटी सेवा भी प्रारंभ नहीं हो पा रही है।
केंद्र सरकार से ग्वालियर को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से 60 की स्वीकृति मिल चुकी है। इस बार केंद्र सरकार ने कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के टेककेयर से नगर निगम को अनुमति दी है। इसके बाद बस संचालन के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वहीं बसों के स्टॉपेज एवं चार्जिंग पॉइंट भी अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाए हैं। संभाग पर 20 से 30 प्रतिशत कार्य बचा हुआ है, जबकि आईएसबीटी पर फिनिशिंग का काम बाकी है। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं होने के कारण ग्वालियर में अभी तक बसें नहीं आ पाई हैं।
इन रूटों से होकर निकलेगी बस
1- आईएसबीटी से आईएसबीटी तक
पुरानी छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ागांव, रामनगर, चार शहर का नाका, पड़ाव, राजमाता चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, संभागीय आयुक्त कार्यालय, माधौगंज, राजमाता चौराहा, डीडी मॉल, गोला का मंदिर, चार शहर का नाका।
2- आईएसबीटी से  आईएसबीटी तक
मल्लगढ़ा थाना, हजीरा चौराहा, किलोगेट, फूलबाग, नदीगेट, रामदास घाटी, कोर्ट घर, बहोड़ापुर तिराहा, रामश्री नगर, सिरोल चौराहा, पुरानी छावनी।
3- आईएसबीटी से आईएसबीटी तक
यादव धर्मकांटा, दानओली मंदिर, सिंधिया स्टेच्यू, महाराजा कॉम्पलेक्स, दीनदयाल पार्क, दीनदयाल गेट नंबर 2, गिरिराज, घंटे पार्क तिराहा, बिरला हॉस्पिटल, 7 नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा, घाटीगांव चौराहा, बस स्टैंड, गोला का मंदिर चौराहा, संजय नगर पुल, मुरैना पुल।
4 आईएसबीटी से आईएसबीटी तक
गोला का मंदिर, रेलवे स्टेशन, पड़ाव चौराहा, जयरोग्य हॉस्पिटल चौराहा, फूलबाग चौराहा, इंदरगंज चौराहा, 1000 बिस्तर हॉस्पिटल, केआरजी कॉलेज, हजीरा बड़ा, रेलवे पुल, मुरार पुलिया, छप्परवाला पुल, फूलबाग चौराहा, गोला का मंदिर, बिरला नगर पुल, रॉक्सी प्रतिमा, चार शहर का नाका, हजीरा थाना।
5 आईएसबीटी से आईएसबीटी तक
हजीरा थाना, हजीरा चौराहा, पड़ाव, बस स्टैंड, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, तानसेन मोटल, राजमाता चौराहा, चेतकपुरी चौराहा, चंद्रबदनी नाका, विवेकानंद फैक्ट्री तिराहा, चंद्रबदनी नाका, चेतकपुरी चौराहा, राजमाता चौराहा, तानसेन मोटल, बस स्टैंड, गोला का मंदिर, एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *