MP के 6 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन तेज बारिश की चेतावनी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव है, इस वजह से प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हुई जबकि सोमवार को 6 जिलों में हैवी रेल यानी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटे में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने का अनुमान है।
वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजग, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बडवानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाडा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी और निवाडी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी।
प्रदेश में यह सिस्टम एक्टिव
मौसम वैज्ञानिक अरूण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन भी एक्टिव है। आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इस वजह से 27 से 30 जुलाई के बीच भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *