चुनाव निर्देश पर दतिया के 6 थाना प्रभारी सहित 14 पुलिस अध्किारी के तबादले

दतिया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एमपी पुलिस मुख्यालय ने दतिया जिले समेत चंबल-ग्वालियर अंचल में तैनात 14 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाकर नयी पदस्थापना के आदेश जारी किये है। आदेश के मुताबिक यह कार्यवाही उपचुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गयी है।


पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के 26 जुलाई रविवार के पत्र के अनुपालन में इन अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नयी इकाईयों में तैनात किया गया है। इनमें कई थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया है। जबकि कुछ अधिकारियों को दतिया के जिले के विभिन्न थानों में नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी है।
दतिया से इन पुलिस अफसरों को हटाया
थाना प्रभारी अज़ाक – निरीक्षक केहरी परिहार
थाना सिविल लाइन – उप निरीक्षक अमित ओसारे
थाना बड़ौनी – उप निरीक्षक नीरज कुमार
थाना प्रभारी जिगना – उप निरीक्षक रचना माहौर
थाना गोराघाट – उप निरीक्षक अर्चना पाल
थाना प्रभारी धीरपुरा – उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह जाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *