गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष क्लिनिक का किया गया सफल आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) क्लिनिक ग्वालियर
ग्वालियर – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष क्लिनिक का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व (ANC) सेवाएँ प्रदान करना, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करना तथा आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड (USG) की सुविधा उपलब्ध कराना था।
यह अभियान *कलेक्टर रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. MS सागर तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर के सहयोग एवं नेतृत्व में संचालित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. प्रियमवदा भसीन, डॉ. रीता मिश्रा एवं ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (GOGS) की टीम ने हस्तिनापुर में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब ki president dr pryamvada bhasinद्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निम्नलिखित सामग्री का सराहनीय योगदान दिया गया— व्हीलचेयर, भ्रूण हृदय धड़कन जाँचने हेतु डॉप्टोन (Doptone), रक्तचाप मापने के उपकरण (BP Instruments) ,60 आशा कार्यकर्ताओं के लिए आशा बैग, 20 नवजात शिशु किट (Baby Kits) यह सहयोग गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग एवं रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयासों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *