झमाझम वर्षा से उमस मिली राहत, कुछ समय के लिये मौसम हुआ खुशनुमा

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास झमाझम वर्षा हुई है। इससे लम्बे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है और मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से ही आसमान में सूर्य और बादलों के बीच लुका छिपी चल रही थी। तड़के सुबह हल्की फुहारेंप ड़ी, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस हुई है। लेकिन बाद में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गयी।
गुरूवार की सुबह तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले दिन के समान था। हवा में 94प्रतिशत नमी दर्ज की गयी थी। जिस वजह से भीषण उमस महसूस हो रही थी। मौसम विभाग ने पहले ही तेज वर्षा की संभावना जताई थी।
अगले 24 घंटे तेज बारिश की संभावना
दरअसल, ग्वालियर अंचल में बादल तो दिख रहे थे, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था। किसान भी खेतों की नमी कम होने से चिंतित थे, जिससे फसलों को नुकसान का डर था। गुरुवार की बारिश ने लोगों को राहत देने के साथ ही अच्छी बारिश की उम्मीद जगाई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की तरफ रेखा अब अंचल से होकर गुजरेगी। इसके चलते अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहेंगे और तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *