कनॉट प्लेस की शाम 6.30 बजे दुकानें, रेस्टारेंट और दुकानें करें बन्द-NDMC

नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्दे नजर NDMC ने कनॉट प्लेस के व्यापारियों को हिदायत दी है कि NDMC की ओर से निर्देश जारी किये गये है। कनॉट प्लेस में दुकानों, ऑफिसों और रेस्टारेंट को आज यानी 23 जुलाई की शाम 6.30 बजे तक बन्द कर दिया जाये। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसियेशन (NDTA) ने एक एडवायजरी सर्कुलर जारी कर सभी दुकानदरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से इसका पालन करने की अपील की है।


सर्कुलर के अनुसार, NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की तरफ से टेलीफोन पर दी गयी सलाह के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी दुकानें और प्रतिष्ठान, जिनमें ऑफिस और रेस्टारेंट भी शामिल है। 23 जुलाई की शाम 6.30 बजे तक बन्द कर दिया जाये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *