जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।

सरकार की तरफ से भरोसा मिले अनशन खत्म करने को तैयार हूं
उधर सोनम वांगचुक ने बुधवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो मैसेज जारी किया। सोनम ने कहा- अनशन को 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं। कुछ सांसद मुझसे मिलने आए, उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, मुझे अगर सरकार की तरफ से भरोसा मिले तो मै आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हूं। बस सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करे। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल रहे वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।

प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई
दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार रात प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की बातें हमने शांति से सुनी। उन्होंने अपनी बातें लिखकर दी हैं। हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांन्फ्रेस में कहा कि हम सोनम वांगचुक का हालचाल पूछने गए थे। हमने उनसे कहा कि आप अपना अनशन तोड़ें। सरकार आपकी बातों को सुनेगी। आज वांगचुक ने हमें ओपन लेटर लिखा है। हम उस लेटर का जवाब देंगे।

