इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा
नई दिल्ली. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो सकते है। रिपोर्ट्स के अनुसार असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल टीम से बाहर हो सकते है। दोनों का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खत्म हो रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई टीम और सपोर्ट स्टाफ का रिव्यू करेगा। टीम की खराब फील्डिंग भी बोर्ड की चिंता बढा रही है। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 10 से ज्यादा कैच छोडे। ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी हटाया जा सकता है। पिछले साल उन्हें अभिषेक नायर के साथ टीम से बाहर किया गया था लेकिन बाद में दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार रयान टेन डोशेट पूरे साल भारतीय टीम के साथ लगातार यात्रा करने से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने अपनी यह बात बीसीसीआई के सामने भी रखी है साथ ही उनके किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुडने की चर्चा है। वहीं मोर्ने मोर्कल भी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे है। अगर रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल सपोर्ट स्टाफ से बाहर होते है तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैंचों की सीरीज खेलेगा। वहीं जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण सीओई के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। इससे पहले बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के स्पोर्ट स्टाफ में एक और बडे बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

