विस्फोट आतंकी अड्डे पर और उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी, मेलबर्न में मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी इन दिनों 3 दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने गुरूवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। इस मेगा शो में 30 हजार भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलियाई एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे। पूरा स्टेडियम ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिर्याइ पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त बताया है। अल्बानीज ने कहा है यह दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जोरदार स्वागत के लिये ऑस्टेलियाई पीएम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा है कि अपने मित्र पीएम अल्बानीज का आभारी हूं। मेलबर्न ने मेरा शानदार स्वागत किया है। मुझे मेलबर्न वालों से मिलने का इंतजार था। मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। यह शो हाउसफुल है।
भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का बड़ा हाथ है। भारतीय जहां होते हैं। प्रेम का रंग घोलते हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों पर गर्व है। यहां के लोगों की नजर लगातार भारत पर रहती है। 21वीं सदी का भारत विकसित होने के लक्ष्य पर है। भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की राहत पर है। वह स्पेस में अपना गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है।
मेलबर्न में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
भारतीय प्रधानमंत्री ने इस बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैम्प पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ होगा कि नहीं हुआ। साथियों भारत इतने पर ही रूकना नहीं चाहता है। भारत कह रहा है ग्रो मोर…इसलिये आज जीप से लेकर शीप तक मैन्युफैक्चरिंग का भारत में एक नया ईको सिस्टम डवलप किया जा रहा है।

