डबरा से अपहृत 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने मां मिलाया, बेटे को सीने से लगाकर रोई मां तो पुलिस भी भावुक हुई

मां बेटे को सीने से लगाकर रोने लगी।

ग्वालियर. डबरा से अपहरण किया गया 3 वर्षीय मासूम टिंकू को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति को नरवर के बिलोनी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बच्चे को डबरा लाकर उसकी मां लक्ष्मी आदिवासी को सौंप दिया गया है।बेटे के सामने देखते ही मां उसे सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी है।
बुधवार की दोपहर कर्रा स्थित आदिवासी दफाई में रहने वाली लक्ष्मी आदिवासी घर के अन्दर सो रही थी। उनका 3 वर्षीय बेटा टिंकू आंगन में खेल रहा था। इसी बीच आरोपी बच्चे को अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया। मोहल्ले के बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी है।
मां ने जब बेटे को सीने लगाया तो पुलिस भी भावुक हुई
पुलिस बच्चे को लेकर डबरा पहुंची, जहां उसकी मां लक्ष्मी आदिवासी, पिता नंदराम और अन्य परिजन इंतजार कर रहे थे। बेटे को सकुशल देख कर मां उसे सीने से लगाकर रोने लगी है। इस भावुक पल को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गये। पुलिस के मुताबिक आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति शराब पीने का आदी है। शुरूआती पूछताछ में आशंका जताई जा रही है। उसने नशे की हालत में वारदात का अंजाम दिया। हालांकि अपहरण के पीछे का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है।
मां सो रही थी, उठी तो बेटा गायब था
दरअसल, डबरा के कर्रा स्थित आदिवासी दफाई निवासी लक्ष्मी आदिवासी (30) बुधवार दोपहर छोटे बच्चे के साथ घर के अंदर सो रही थीं। तीन साल का बेटा टिंकू घर के आंगन में खेल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह उठीं तो बच्चा घर में नहीं मिला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि उसने होतम उर्फ करिया प्रजापति को टिंकू को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद वे सिटी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अपहरण के पीछे की वजह की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *