जीडीसीए ने निगम को सौंपा 1.84 करोड़ का चेक

ग्वालियर – ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) द्वारा रूपसिंह स्टेडियम की लीज नवीनीकरण की राशि का 1,84,86,000 (एक करोड़ चौरासी लाख छियासी हजार रुपये) का चेक नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को सौंपा है।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि नगर निगम द्वारा 30 साल के लिए जीडीसीए को रूपसिंह स्टेडियम लीज पर दिया है।                            लीज नवीनीकरण की राषि नगर निगम में  जमा करने के लिए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 1 जुलाई को जीडीसीए को पत्र लिखा था। जिसमें 7 दिन के अंदर लीज नवीनीकरण की राशि नगर निगम के कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते 6 जुलाई को अपर आयुक्त (राजस्व) को जीडीसीए के सेक्रेटरी द्वारा यह चेक निगम को सौंपा गया है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *