बिना अनुमति यातायात खोलने पर लगा वाहनों का जाम, वाहनों के जाम की स्थिति जानने पहुंचे एसडीएम, ठेकेदार को लगाई फटकार

ग्वालियर. शुक्रवार को चंद्रवदनी नाके से चेतकपुरी रोड के बीच बिना अनुमति और उचित ट्रैफिक योजना के यातायात शुरू करने से भीषण जाम लग गया। शहर के इस व्यस्त मार्ग पर कई किमी लम्बी वाहनों की कतारें लग गयी। जिससे सैकड़ों लोग घंटों परेशान रहें। खबर मिलने पर एसडीएम अतुल सिंह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यपालन यंत्री, एसडीओ बीके त्रिपाठी और संबंधित ठेकेदार घटनास्थल पर पहुंचे।
चेतकपुरी रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसके बावजूद, वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति और यातायात पुलिस के साथ समसन्वय के बिना ही सड़क पर यातायात शुरू कर दिया गया था। वाहनों का दबाव बए़ने सड़क पूरी तरह से जाम हो गयी। जिसका असर आसपास के मार्गो पर भी पड़ा।
जाम की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, ने वाहनों के जाम पर पहुंचकर निर्माण कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंनंे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के बाद ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जब तक निर्माण कार्य सुरक्षित स्तर तक पूरा नहीं हो जाता। तब तक बिना अनुमति और उचित योजना के यातायात शुरू नहीं किया जायेगा। अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की। जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो पाया।
उल्लेखनीय है कि चेतकपुरी रोड पर लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग शहर की एक प्रमुख लाइफलाइन है, लेकिन लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य और धीमी गति के कारण नागरिकों को लगातार परेशानी हो रही है। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। एसडीएम अतुल सिंह ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन जनता की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *