ग्वालियर किले पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक योग

राजा मानसिंह महल परिसर में योग करते हुए शहरवासी
ग्वालियर. 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक स्तर भारत की प्राचीन संस्कृति का परचम लहराने 21 जून रविवार को ग्वालियर में बेहद बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य जिला स्तरीय योग का कार्यक्रम शहर की शान और ऐतिहासिक धरोहर ग्वालियर किले पर स्थित राजा मानसिंह महल के सामने आयोजित किया जा रहा है। रविवार की सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के रूप में शामिल है। मंच से ही पीएम और सीएम के संबोधन का प्रसारण किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे प्रतिभागियों के एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने योग के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संबोधनों के प्रसारण के बाद सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया।ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग की पृष्ठभूमि में आयोजित इस कार्यक्रम ने योग, स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को नई ऊर्जा दी। योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

खबर अपडेट की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *