जॉर्जिया मेलोनी जब ट्रंप पर भड़की, बोली- आपकी दोस्ती से नहीं बढ़ी मेरी लोकप्रियता

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का आग्रह किया था। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार मेलोनी अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिये ऐसा कर रही थीं। वह फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती है।
अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रम्प को करारा जवाब दिया है कि उन्होंने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प यह लगातार और बिना किसी उकसावे के लिय जा रहे हमले बिल्कुल बेमतलब है जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है तो आपका दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है। जॉर्जिया मेलोनी ने कहा हैकि मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है। मैंने सदैव यही किया है। इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी हमने समझौतों का सम्मान किया है। जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं। उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है।
मेलोनी ने बताया कि इटली एक संप्रभु देश है. मेलोनी ने ट्रम्प के लिए कहा कि मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना‑देना नहीं है। मेरी सलाह है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।  बता दें कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि फ्रांस में आयोजित जी7 बैठक के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने कई बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था । ट्रम्प ने कहा कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है, क्योंकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मुद्दे पर उन्होंने अमेरिका का समर्थन नहीं किया।  ट्रम्प ने कहा, हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया गया और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर का योगदान देता है। ट्रम्प ने बताया कि जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो मेलोनी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *