राष्ट्रपति 21 जून को ग्वालियर आयेंगीं 

प्रशासनिक अधिकारियों ने विमानतल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ग्वालियर – राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु 21 जून को अल्प प्रवास पर वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं। कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये प्रस्थान करेंगीं। राष्ट्रपति 22 जून को सुबह 10.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा वायुसेना के विमानतल पर पधारेंगीं और कुछ देर रुकने के पश्चात ग्वालियर से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगीं।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वायुसेना के अधिकारियों एवं निगम के अधिकारियों ने वायुसेना विमानतल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विमानतल पर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित वायुसेना के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *