VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ग्वालियर.पूरे देश के साथ VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ एवं मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल के संयुक्त तत्वाधाव में प्रातः 06ः15 बजे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन VISM परिसर में बड़े उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ VISM हाॅस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग गुरू शेलेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष पंतजली योग समिति, आयुष विभाग की ओर से उपस्थित थें। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासन से हुई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  जो स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि ‘‘ योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। यदि हम प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालें, तो अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बच सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारित जीवनशैली के लिए भी प्रेरित करना है। आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप दिनेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, श्रम विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *