Newsमप्र छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ग्वालियर दुर्ग पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम 

विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
ग्वालियर – 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट होंगे। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे। प्रात: 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों का आगमन व उदबोधन होगा। इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş