महाराष्ट्र के मारूति मंदिर की छत गिरने से 30-40 घायल

परभणी. महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारूति मंदिर के हॉल की अचानक छत गिरने से 30-40 श्रद्धालु घाय लो गये है। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। लेकिन इसकी अभी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पायी है। शनिवार होने की वजह से मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिये भी ड़ थी। पुलिस और स्थानी प्रशासन घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे है। घायलों को अस्पतला पहुंचाया जा रहा है।

हादसे की तस्वीरें…

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभा मंडप के मलबे में करीब 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।  हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। जबकि कुछ लोगों की मौत की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।  हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *