NEET री-एग्जाम आज, एमपी में सेंटर से सीसीटीवी चोरी

भोपाल. देशभर में 21 जून को नीट-यूजी री-एग्जाम होना है। इससे ठीक पहले मध्य प्रदेश के महू में एग्जाम सेंटर से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की खबर सामने आई है, हालांकि पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। उनसे कैमरे चुराने का मकसद पूछा जा रहा है।

दिल्ली में शनिवार को NEET के एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल जारी है। - Dainik Bhaskar
इधर शनिवार को देश के 551 शहरों में बने एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल की गई। एनटीए ने दावा किया कि लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसमें सभी सिस्टम जैमर, सीसीटीवी, तलाशी लेने वाले कर्मचारी और बायोमेट्रिक्स की जांच की गई। ग्राउंड पर 2 लाख से ज्यादा कर्मी और 6669 सेंटरों पर ऑब्जर्वर मौजूद रहे। परीक्षा 95 हजार से ज्यादा एग्जाम रूम में होगी। हर एक में सीसीटीवी लगाया गया है। कुल 1.38 लाख सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक गडबडी से सुरक्षा के लिए 51311 जैमर लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *