Newsमप्र छत्तीसगढ़

दौलतपुर की चौपाल में कलेक्टर और एसपी पहुंचे, ग्रामीणों की समस्यायें सुनकर किया समाधान

ग्वालियर. गुरूवार की रात 9 बजे तहसील चीनोर इलाके दौलतपुर में आंधी-तूफान के बीच पहुंची कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह अपने पुलिस दल के पीपल के पेड के नीचे लगी चौपाल में पहुंचकर ग्रेामीणों की समस्यायें सुनी है। कलेक्टर ने बीपीएल कार्ड के जुड़े 7 लोगों के नाम हटाते हुए 5 लोगों के नामों जुड़वाने के लिये सीईओ जिला पंचायत बोला है। इसके लिये सचिव को नोटिस दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम, एएसपी, सरपंच और सचिव, पटवारी मौके पर मौजूद रहें।
कलेक्टर ने दौलतपुर पंचायत को कुपोषित और महिलाओं एनीमिया से मुक्त बताया है। इस मौके पर कलेक्टर ने एक पुलिया के निर्माण की भी स्वीकृति दी है। इस दौरान गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) में कुल 71 हितग्राही है जिनमें 7 मृतकों के नाम भी जुड़े पाये गये है। कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच 7 लोगों के नाम हटाने और 5 लोगों के नाम जुड़वाने के सीईओ को निर्देशित किया है।
पशुपाल विभाग के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. विनोद व्यास ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना में मिलने वाली सब्सिडी की  विस्तृत जानकारी दी है। मैत्री गौरव शर्मा नंे कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में बताया है।
चौपाल में ग्रामीणों को कलेक्टर ने बताया जब भी आपके जानवर बीमार होने की स्थिति में हेल्पलाइन को अपनी परेशानी के बारे में है तो जब डॉक्टर आपके पास तो उपचार से पहले ओटीपी शेयर करें उसके बाद ही जानवरों को बीमारी का उपचार शुरू करेगा।
इन हितग्राहियों को मौके पर ही दिलाया लाभ 
भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर में आयोजित हुई रात्रिकालीन चौपाल में पेंशन योजना के 4 हितग्राहियों सहित अनुग्रह सहायता (संबल) के 2, आयुष्मान कार्ड के 4, नामांतरण के 8, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण के 10 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया।
सेवादार ने आगे आकर सेवा के लिये बढ़ाया हाथ 
रात्रिकालीन चौपाल में कलेक्टर के समक्ष कु. माया जाटव जिसके पिता का निधन कोरोना काल में हो गया था। उसके मकान की पक्की छत बनाने का पुनीतकार्य गाँव के एक सिख भाई सेवादार सिंह ने अपने खर्च से बनाने का आश्वासन दिया। इस पुनीत कार्य में मैं आवश्यक सहयोग करूंगा। आगे आकर गाँव की बेटी का जो सहयोग किया है, उसकी प्रशंसा की। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।  इसी प्रकार दो ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद का भी कलेक्टर ने समझौते के साथ समाधान कराया। कलेक्टर की समझाइश पर दोनों सिख भाईयों ने हाथ मिलाकर गिले-शिकवे दूर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş